आगरा मेट्रो मिल्टन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने की मेट्रो में यात्रा, बच्चों ने जानी मेट्रो की खूबियां आगरा मिल्टन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आगरा मेट्रो में यात्रा की। मेट्रो अधिकारियों ने आगरा मेट्रो के महत्व एवं विशेषतओं को लेकर जानकारी दी एवं छात्र-छात्राओं को मेट्रो सुविधाओं को लेकर अवगत कराया। आगरा मेट्रो टीम ने मिल्टन पब्लिक स्कूल के बच्चों को बताया कि आगरा मेट्रो एक ईको-फ्रेंडली एवं ग्रीन इनीशिएटिव है। मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के रूप में, कार्बन उत्सर्जन रहित मेट्रो की टेक्नोलॉजी पर्यावरण के अनुकूल है और पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इसके साथ ही आगरा मेट्रो टीम ने छात्र-छात्राओं को मेट्रो का उपयोग करने के तरीके के बारे में बताया गया। आगरा मेट्रो टीम ने स्कूल के बच्चों को बताया कि कैसे शहरवासी आगरा मेट्रो का प्रयोग करके जाम, धूल अदि समस्याओं से बचते हुए मेट्रो से सफर कर अपनी यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बना सकते हैं। मेट्रो राइड के दौरान मेट्रो अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को आगरा मेट्रो ट्रेन और स्टेशन में रैंप, एस्कलेटर, लिफ्ट, टैक्टाइल पाथ, पैसेंजर डिस्प्ले सिस्टम, लिफ्ट और ट्रेनों में ब्रेल लिपि का प्रयोग आदि प्रावधानों को लेकर भी अवगत कराया गया। आगरा मेट्रो द्वारा यात्रियों हेतु मेट्रो के अंदर जन्मदिन, सालगिरह, किटी पार्टी आदि आयोजनों के लिए बुकिंग की सुविधा को लेकर भी जानकारी दी गई। बता दें कि आगरा मेट्रो का रूट शहर के महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों, प्रमुख रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल, अस्पतालों, कार्य स्थलों और बाजारों को जोड़ता है। शहर में मेट्रो सेवा से लोगों को ट्रैफिक जाम और बढ़ते कार्बन फुटप्रिंट से भी राहत मिलती है। वर्तमान में आगरा मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम कॉरिडोर के प्रयोरिटी सेक्शन में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही प्रथम कॉरिडोर में आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो की यात्री सेवाओं का विस्तार किया जाएगा




