आगरा। माल रोड स्थित श्रीमती बी.डी. जैन पी.जी. डिग्री कॉलेज में पत्रकार परिषद उत्तर प्रदेश, आगरा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दाल-बाटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार परिषद से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्रा जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। महादेव ,पार्वती और राधा कृष्ण के स्वरूप में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। वहीं भजनों की प्रस्तुतियों पर लोग झूमते और आनंद लेते नजर आए।इस अवसर पर पत्रकार परिषद उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल जी ने कहा कि दाल-बाटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में विजय अग्रवाल, मनोज मिश्रा, के.पी. सिंह, वीरेंद्र गोस्वामी, राजकुमार अग्रवाल, सत्येन्द्र पाठक, अशोक कुमार राठी, जगत नारायण शर्मा, सुभाष कुमार, मयंक अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, पराग सिंघल, संजय खंडेलवाल, डेविड कर्नेलियस, अशोक कुमार चंदन, भावनदास लालवानी, राकेश शर्मा, अमन सिंह, राम माहौर, विजेन्द्र कुमार, विकास अग्रवाल, दीपक जैन, बॉबी अग्रवाल, अभय मंगल सहित अनेक पत्रकार एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।
संवाददाता: राम माहौर






