आगरा में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

आगरा, 15 अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक, संजय प्लेस, आगरा में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।..

आगरा, 15 अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक, संजय प्लेस, आगरा में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य रहीं। जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती बेबीरानी मौर्य एवं अन्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद शहीद स्मारक पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और गुब्बारे उड़ाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।समारोह में स्कूली बच्चों ने स्वागत गान, देशभक्ति गीतों और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। संस्कृति विभाग के कलाकारों ने भी देशभक्ति से ओत-प्रोत लोकगीत प्रस्तुत कर अमर शहीदों की गाथाओं को याद किया।मुख्य अतिथि श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक नागरिक शिक्षित, सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बने।उन्होंने बच्चों और युवाओं से बड़े सपने देखने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सकारात्मक पहल ही बड़े बदलाव का आधार बनती हैं।मंत्री ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के प्रति सम्मान और स्मृति का प्रतीक भी है। उन्होंने आगरा को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया।समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के परिवारीजनों को अंगवस्त्र, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा तैयार करने वाले स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों, पीआरडी जवानों तथा विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध, चित्रकला, भाषण और सुलेख प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री संदीप वर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर श्री यमुनाधर चौहान, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल श्री अमरेंद्र वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अमित शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजन, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।स्वतंत्रता दिवस समारोह ने देशभक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports