आगरा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने फहराया तिरंगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान

आगरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने तिरंगा फहराया। इसके बाद..

आगरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने तिरंगा फहराया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष और बलिदान देने वाले अमर सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। साथ ही परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने सभी जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश ने लंबे संघर्ष और अनेक बलिदानों के बाद वर्ष 1947 में आजादी हासिल की। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्रता और अपने अधिकारों का लाभ उठा रहे हैं।उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने में प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए। जन सहयोग और जनभागीदारी के माध्यम से उन सपनों को साकार करने का प्रयास होना चाहिए, जिनके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना जीवन समर्पित किया।जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता बड़ी उम्मीद और विश्वास के साथ कलेक्ट्रेट आती है। किसी भी फरियादी का भरोसा टूटना नहीं चाहिए। कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जाए और प्रत्येक मामले का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण किया जाए।उन्होंने कहा कि सरकारी कागजात अधिकारियों के लिए भले ही फाइल हों, लेकिन किसान, मजदूर और आम फरियादी के लिए वही कागज उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं। इसलिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यबोध को समझते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।जिलाधिकारी ने कहा कि आगरा लगातार विकास और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जनपद उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक निवेश प्राप्त करने वाले जिलों में शामिल है। जल्द ही अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र के संचालन से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होंगे और कृषि उत्पादन में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही नए उद्योगों की स्थापना के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर परिवार की भावना से काम करें और आम जनता का जीवन अधिक सहज एवं सरल बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी यह संकल्प ले कि कोई भी फरियादी यहां से निराश होकर वापस न लौटे। यही सच्ची राष्ट्र सेवा होगी।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, एसीएम सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports