आगरा सावन के दूसरे सोमवार पर आगरा में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला सदियों पुरानी परंपरा के तहत लाखों शिव भक्तों ने भगवान शिव की ऐतिहासिक परिक्रमा लगाई।परिक्रमा के दौरान पूरा आगरा “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा। दिल में शिव भक्ति के साथ श्रद्धालु पूरे उत्साह और उमंग के साथ परिक्रमा में शामिल हुए।मान्यता है कि आगरा के चारों कोनों में विराजमान प्रमुख शिव मंदिरों में शिव भक्त जलाभिषेक और दर्शन करते हुए श्रद्धालु अपनी परिक्रमा पूरी करते हैं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।वहीं परिक्रमा में शामिल शिव भक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जाता है श्रद्धालुओं को प्रसाद और भोजन वितरित किया गया।सावन के दूसरे सोमवार को आगरा में भक्ति, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है हर तरफ भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहते है और पूरा शहर शिवमय नजर आता है संवाददाता: राम माहौर








