आगरा में बारिश के बाद जलभराव पर प्रशासन अलर्ट, गांवों में पंपसेट लगाकर कराई जा रही जल निकासी

आगरा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई..

आगरा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी ने 6 अगस्त 2026 को जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवों और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को अपने-अपने क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए।निर्देशों के तहत जिन गांवों में जलभराव की समस्या सामने आई, वहां तत्काल पंपसेट लगाकर जल निकासी कराई गई और जलभराव की समस्या का निस्तारण कराया गया।विकास खंड अकोला, बिचपुरी, खेरागढ़, शमशाबाद, फतेहाबाद, खंडौली, बरौली अहीर, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, जगनेर, जैतपुर कला और बाह सहित विभिन्न क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों और मजरा क्षेत्रों में पंपसेट लगाकर पानी की निकासी कराई गई।प्रशासन के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया गया और ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य किया गया।जलभराव की कार्रवाई की निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अलग-अलग विकास खंडों में भेजा गया। जिला विकास अधिकारी को बिचपुरी और अकोला, उपायुक्त स्वतःरोजगार को पिनाहट, शमशाबाद और फतेहाबाद, जबकि उपायुक्त श्रमरोजगार को अछनेरा और फतेहपुर सीकरी में जल निकासी कार्यों के अनुश्रवण की जिम्मेदारी दी गई।इसके अलावा विकास भवन स्थित जिला पंचायती राज अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से जलभराव की सूचनाएं प्राप्त की जाएंगी और संबंधित ग्राम पंचायत सचिव व सहायक विकास अधिकारी के माध्यम से समस्या के तत्काल निस्तारण की निगरानी की जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है। संवाददाता: राकेश शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports