आगरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एम.डी. आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बाईपुर, सिकंदरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं पूर्णकालिक सचिव श्री पंकज कुमार-I के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को निःशुल्क विधिक सहायता के साथ-साथ संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।इस दौरान महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय लोक अदालत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता के महत्व से अवगत कराते हुए कानून के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।शिविर में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के इस जागरूकता अभियान की सराहना की।






