आगरा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने बड़ा जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में सेंट पीटर्स कॉलेज में आयोजित इस अभियान के दौरान स्कूल बस, वैन, ईको और ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन न करें और वाहन संचालन से जुड़े सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें। साथ ही सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों और संकेतों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।यातायात पुलिस ने सभी चालकों से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और सावधानी के साथ वाहन चलाएं, ताकि हर बच्चा सुरक्षित अपने घर और स्कूल पहुंच सके।





