आगरा में वन महोत्सव 2026 के तहत हरियाली बढ़ाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आगरा मंडल आयुक्त कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मंडल आयुक्त ने स्वयं पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।वन महोत्सव सप्ताह 2026 के तहत 1 से 7 जुलाई तक पूरे प्रदेश में पौधारोपण जन-अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग आगरा द्वारा मंडल आयुक्त कार्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त श्री नगेंद्र प्रताप ने कार्यालय परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं अपर आयुक्त (प्रशासन) श्री राजेश कुमार ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।इस अवसर पर मंडल आयुक्त ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हर व्यक्ति को अपने घर और आसपास पौधारोपण करना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को फलदार पौधों का भी वितरण किया गया और उन्हें हरित वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया गया। वन महोत्सव सप्ताह के तहत चलाया जा रहा यह जन-अभियान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।





