आगरा मेट्रो ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार का शानदार उदाहरण पेश किया है। यूपीएमआरसी और अलस्टॉम के संयुक्त प्रयास से रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आगरा मेट्रो डिपो में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और “रक्तदान महादान” का संदेश देते हुए लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। वहीं स्वास्थ्य शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अपनी सभी परियोजनाओं में सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण यानी SHE (सेफ्टी, हेल्थ एंड एनवायरनमेंट) को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। आगरा मेट्रो की यह पहल न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी का भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है।





