आगरा के फतेहाबाद में नगर पंचायत ने वार्ड नंबर 4 के लोगों को विकास कार्यों की सौगात दी

आगरा के फतेहाबाद में नगर पंचायत ने वार्ड नंबर 4 के लोगों को विकास कार्यों की सौगात दी है। मोहल्ला पथवारी में करीब 13 लाख..

आगरा के फतेहाबाद में नगर पंचायत ने वार्ड नंबर 4 के लोगों को विकास कार्यों की सौगात दी है। मोहल्ला पथवारी में करीब 13 लाख रुपये की लागत से दो गलियों के खरंजे निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए बेहतर आवागमन की उम्मीद जताई। नगर पंचायत फतेहाबाद की चेयरमैन श्रीमती बबीता रवि प्रकाश शल्या ने वार्ड नंबर 4 स्थित मोहल्ला पथवारी में दो गलियों के खरंजे निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। पहला निर्माण कार्य राधाकिशन वर्मा की गली में किया जाएगा, जिसकी लंबाई 42 मीटर, चौड़ाई 3.5 मीटर और लागत करीब 4.5 लाख रुपये है। वहीं दूसरा निर्माण कार्य इस्लाम कवाड़े वाले की गली में होगा, जो सायरा बानो के घर से वेदों के घर तक 115 मीटर लंबी और 2.5 मीटर चौड़ी है। इस कार्य पर लगभग 8.5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत करीब 13 लाख रुपये है। उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, सभासद नीलम सचिन कर्दम, सभासद प्रतिनिधि सचिन कर्दम उर्फ टीटू, भाजपा मंडल महामंत्री हरिसिंह कर्दम सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।पीटीसी/आउट्रो:स्थानीय लोगों का कहना है कि गलियों के निर्माण से आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी।

संवाददाता: कासिम मलिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports