आगरा। रमा चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से विट्ठल फार्मेसी, रहनकला एवं पी.एस. एकेडमी, खंदौली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान रमा चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से समिति जैन, गौरव कुमार, देवांजना, जानवी, निलेश, राजू एवं अमित शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई।शिविर के सफल आयोजन पर रमा चैरिटेबल ब्लड बैंक की टीम ने सभी आयोजकों, सहयोगियों एवं कार्यक्रम में योगदान देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।
संवाददाता: राम माहौर





