टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली, आमजन से सहयोग की अपील

आगरा, 28 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आगरा में टीबी मरीजों को पोषण एवं भावनात्मक..

आगरा, 28 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आगरा में टीबी मरीजों को पोषण एवं भावनात्मक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूएनएम फाउंडेशन (टॉरेंट ग्रुप) के सहयोग से 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को उपचार के दौरान पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ उनके शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग करना है।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने कहा कि टीबी का उपचार संभव है। मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने के साथ पौष्टिक आहार और परिवार एवं समाज के सहयोग की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सक्षम लोगों से आगे आकर नि:क्षय मित्र बनने और टीबी मरीजों को पोषण एवं मानसिक सहयोग प्रदान करने की अपील की।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहा है। टीबी मरीजों को समय पर जांच, निःशुल्क उपचार, नियमित दवा और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से नि:क्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने तथा उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराकर उपचार में सहयोग करने की अपील की।उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. शशि कांत राहुल ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी, लगातार बुखार, वजन कम होने, रात में पसीना आने या भूख कम लगने जैसी समस्याएं हैं, तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी की जांच अवश्य कराए। उन्होंने कहा कि टीबी की पहचान और उपचार में देरी न करें तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार का पूरा कोर्स करें।कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने और मरीजों के प्रति सहयोग, संवेदनशीलता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे आगे आकर टीबी मरीजों की मदद करें और टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को साकार बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports