आगरा कॉलेज में चित्र प्रदर्शनी, राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया अवलोकन; बच्चों ने जानीं जनकल्याणकारी योजनाएं

आगरा, 20 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सूचना एवं जनसंपर्क..

आगरा, 20 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा आगरा कॉलेज परिसर में 15 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है।
रविवार को राज्यसभा सदस्य श्री नवीन जैन ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी देखी। जिला सूचना अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार शर्मा ने राज्यसभा सदस्य एवं विद्यार्थियों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी दी।
प्रदर्शनी में डिजिटल बोर्ड और चित्रों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा, अंतरिक्ष और विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति को प्रदर्शित किया गया है। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की योजनाओं और देश-प्रदेश में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
राज्यसभा सदस्य श्री नवीन जैन ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियों से विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी आसानी से मिलती है। उन्होंने आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा पात्रता के अनुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
गौरतलब है कि आगरा कॉलेज परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ 19 सितंबर को केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया था। प्रदर्शनी का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन तक केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाना है।
इसी क्रम में रविवार को विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया। इस दौरान जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण सहगल ने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साथ ही युवाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।
जिला सूचना अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी 01 अक्टूबर 2026 तक आमजन के लिए खुली रहेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे आगरा कॉलेज परिसर में आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार शर्मा, जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण सहगल सहित बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports