फतेहाबाद में आयोजित होने वाले कंस मेले को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को थाना फतेहाबाद परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला आयोजकों, कमेटी सदस्यों और स्थानीय लोगों को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।वीओ:बैठक में एसीपी इमरान अहमद ने स्पष्ट किया कि कंस मेले के दौरान मेला क्षेत्र में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही मेले में झांकी निकालने से पहले पुलिस-प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति किसी भी तरह की झांकी निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने थाना पुलिस को डीजे संचालकों की बैठक बुलाकर नियमों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए।मेले के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। अवर अभियंता ने बताया कि 4 सितंबर से 7 सितंबर तक विद्युत विभाग के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे, ताकि मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके।वहीं, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को मेला क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की अराजक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।वीओ:बैठक में तहसीलदार शिखर मिश्रा, इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र, चेयरमैन प्रतिनिधि रविप्रकाश शल्या, चौकी इंचार्ज सुमित यादव, दधि लीला कमेटी अध्यक्ष शेखर अग्रवाल, कंस मेला कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता सहित कमेटी के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
। संवाददाता: कासिम मलिक





