आगरा में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता, पर्यटन स्थलों पर होगी स्क्रीनिंग

आगरा में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में बढ़ते मामलों को देखते हुए..

आगरा में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में बढ़ते मामलों को देखते हुए आगरा में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रावत ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवायजरी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम लोगों से भी सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करने और स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।आगरा एक प्रमुख पर्यटन नगरी है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में ताजमहल और फतेहपुर सीकरी समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग ने इलाज के लिए जरूरी एंटीवायरल दवा टैमीफ्लू की 5 हजार टैबलेट का ऑर्डर भी दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर दवाओं की कमी न हो।वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए विशेष वार्ड और बेड आरक्षित किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी गई है। जिला अस्पताल और रैपिड रिस्पांस टीम के मेडिकल स्टाफ को एंटी-स्वाइन फ्लू वैक्सीन भी लगाई जा चुकी है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हर सर्दी-जुकाम वाले मरीज की स्वाइन फ्लू जांच नहीं की जाएगी। गंभीर लक्षण दिखाई देने वाले मरीजों की ही जांच की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी बरतें और एडवायजरी का पालन करें।स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाएं, खांसने और छींकने वाले व्यक्ति से उचित दूरी बनाए रखें और नियमित रूप से साबुन-पानी से हाथ साफ करें।वहीं, बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवा न लें। सर्दी-जुकाम या बुखार होने पर सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें।तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, सांस लेने में अत्यधिक परेशानी, सीने में दर्द, शरीर में तेज दर्द या कमजोरी जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल या डॉक्टर से संपर्क करें।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, लेकिन किसी भी तरह की घबराहट से बचने और केवल आधिकारिक एडवायजरी का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed