आगरा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आगरा जनपद में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की।आगरा शहर के चारों स्थानीय बस स्टेशनों पर क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने स्वयं भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही बाहरी बस स्टेशनों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए यात्रियों के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गई।परिवहन निगम द्वारा अनुमन्य निःशुल्क यात्रा सुविधा के तहत यात्रियों को सुरक्षित और सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।वहीं, मार्ग में प्रमुख पिकिंग प्वाइंट पर तैनात परिवहन कर्मियों ने बसें रुकवाकर यात्रियों को बसों में बैठाया, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने में मदद मिली।व्यवस्थाओं से संतुष्ट यात्रियों ने उत्तर प्रदेश सरकार और परिवहन निगम की जमकर सराहना की।फिलहाल आगरा शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य है और ट्रैफिक पूरी तरह क्लियर बताया गया है।





