आगरा। वृक्षारोपण जन अभियान-2026 के तहत रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आगरा वन प्रभाग की ओर से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम किरावली, बाह, पिनाहट और जैतपुर रेंज के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वन कर्मियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस दौरान लोगों ने पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए “वृक्ष है तो रक्षा है” का संदेश दिया गया।वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में जन सहभागिता के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।रक्षाबंधन के इस अनोखे आयोजन के जरिए पर्यावरण और पेड़ों की सुरक्षा के प्रति लोगों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।





