आगरा बाह विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण के लिए कुल 8 करोड़ 74 लाख 31 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति बाह की विधायक श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह के विशेष प्रयासों से मिली है।इन सड़क निर्माण कार्यों से बाह विधानसभा क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर, सुगम और सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलने की उम्मीद है।स्वीकृत प्रमुख सड़क कार्यों में—पहला, विकासखंड पिनाहट में विजयी गढ़ी मार्ग से गोपालपुरा मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा, जिसकी लागत 2 करोड़ 12 लाख 19 हजार रुपये है।दूसरा, चौरंगाहार से सार्वजनिक इंटर कॉलेज होते हुए बाह-कैंजरा मार्ग के नवनिर्माण पर 1 करोड़ 89 लाख 33 हजार रुपये खर्च होंगे।तीसरा, के.जे.ए. से करनपुरा मार्ग होते हुए चीकनापुरा मार्ग के नवनिर्माण के लिए 1 करोड़ 77 लाख 4 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।चौथा, विकासखंड पिनाहट की ग्राम पंचायत रहा में चकरोड संख्या 780 से जगतपुरा मार्ग के नवनिर्माण के लिए 97 लाख 92 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है।पांचवां, विकासखंड बाह की ग्राम पंचायत मुड़ियापुरा में एबीके मार्ग से प्राथमिक विद्यालय मुड़ियापुरा तक सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 9 लाख 96 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।छठा, विकासखंड बाह के बिठौली में साइकिल ट्रैक से गुलाब की ठार तक मार्ग के नवनिर्माण के लिए 87 लाख 88 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है।कुल मिलाकर बाह विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ 74 लाख 31 हजार रुपये की लागत से इन छह ग्रामीण संपर्क मार्गों का नवनिर्माण कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में भी सुविधा मिलेगी।बाह विधायक श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।





