आगरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आगरा के विकास भवन सभागार में दिखाया गया।इस अवसर पर फतेहपुरसीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल और मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह ने जनपद आगरा के 28 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।विधायक और मुख्य विकास अधिकारी ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को अपने दायित्वों का पूर्ण मनोयोग और निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा के माध्यम से जनसेवा का अवसर मिलता है, इसलिए सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ राजकीय कार्यों का निर्वहन करें।कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार सहित कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने विधायक, मुख्य विकास अधिकारी और उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।






