आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल जी ने निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम व शिल्पग्राम स्थित यूनिटी मॉल का किया निरीक्षण

आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल जी ने निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम व शिल्पग्राम स्थित यूनिटी मॉल का किया निरीक्षण जिलाधिकारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम..

आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल जी ने निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम व शिल्पग्राम स्थित यूनिटी मॉल का किया निरीक्षण जिलाधिकारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम में धीमी गति से चल रहे कार्य पर संबंधित से किया जवाब तलब,दी गई समय सीमा 31 दिसंबर तक कार्य पूर्ण किए जाने हेतु श्रमिकों की संख्या बढ़ाने, शेष कार्यों हेतु एक सप्ताह में रिवाइज़ टाइमलाइन तैयार कर अवगत कराने, म्यूजियम के बेसमेंट व भूतल पर प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण कर म्यूजियम के शीघ्र शुभारंभ के दिए निर्देश**शिल्पग्राम स्थित निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का भी किया निरीक्षण,मौके पर कम श्रमिकों की संख्या पर कॉन्ट्रैक्टर को लगाई लताड़,01 सप्ताह में श्रमिकों की पूर्ण संख्या सुनिश्चित करने तथा दी गई समय सीमा में प्रोजेक्ट पूर्ण करने के दिए कड़े निर्देश**शिल्पग्राम स्थित पूर्व में निर्माणाधीन बंद पड़ी मल्टी लेवल कार पार्किंग का भी किया निरीक्षण,जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को बंद पड़े मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट को,निर्माणाधीन यूनिटी मॉल की पार्किंग से संबंध कर एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित करने के दिए निर्देश*आगरा.28.04.2026.आज जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी ने निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम व शिल्पग्राम स्थित यूनिटी मॉल का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी महोदय सर्व प्रथम निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण करने पहुंचे, जिलाधिकारी महोदय ने मौके पर प्रोजेक्ट का ले-आउट देखा, जिसमें बताया गया कि भवन तीन मंजिला, आर.सी.सी. प्री-कॉस्ट तकनीकी पर निर्मित किया जा रहा है जिसमें दो बेसमेन्ट, भूतल व प्रथम तल एवं द्वितीय तल का निर्माण किया गया है,बेसमेन्ट में प्रदर्शनी हॉल, लाईब्रेरी, दुकानें, सर्विस ब्लाक प्रस्तावित है,भूतल पर-रिसेप्शन, आडिटोरियम, प्रदर्शनी हॉल, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक इसी प्रकार प्रथम तल पर-रेस्टोरेन्ट, हॉल एवं यूटिलिटी ब्लाक तथा द्वितीय तल पर-पवेलियन है जिसका कुल क्षेत्रफल 18338 वर्ग मीटर है।जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित से एक्जीक्यूटिव एजेंसी, प्रोजेक्ट पूर्ण होने की तिथि, कार्यरत श्रमिकों की संख्या, कार्य की गुणवत्ता की जांच एवं निर्माण की भौतिक प्रगति की जानकारी तलब की जिसमें बताया गया कि 76 प्रतिशत कार्य पूर्ण है,95 श्रमिक कार्य कर रहे हैं, आईआईटी रुड़की द्वारा गुणवत्ता परीक्षण,31 दिसंबर 2026 तक कार्य पूर्ण होने की समय सीमा है, जिलाधिकारी महोदय ने धीमी गति से कार्य प्रगति पर संबंधित से जवाब तलब किया उन्होंने निर्देशित किया कि दी गई समय सीमा 31 दिसंबर तक कार्य पूर्ण किए जाने हेतु श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा मै.टाटा प्रोजेक्ट लि. एक्जीक्यूटिव एजेंसी तथा राजकीय निर्माण निगम संयुक्त रूप से मीटिंग कर शेष किए जाने वाले कार्यों की एक सप्ताह में रिवाइज़ टाइमलाइन तैयार कर अवगत कराने, म्यूजियम के बेसमेंट व भूतल पर प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण कर म्यूजियम के शीघ्र शुभारंभ के निर्देश दिए।तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय शिल्पग्राम स्थित निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का निरीक्षण करने पहुंचे, जिलाधिकारी ने उक्त प्रोजेक्ट का मॉडल, साइट प्लान तथा प्रोजेक्ट का पीपीटी प्रेजेंटेशन देखा तथा प्रोजेक्ट की प्रगति की संबंधित कार्यदाई संस्था, कॉन्ट्रैक्टर आदि के साथ समीक्षा की।जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन यूनिटी मॉल के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी तलब की जिसमें बताया गया कि लगभग 128 करोड़ से 19938 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बेसमेंट,भूतल, तथा 03 फ्लोर प्रस्तावित है, यूनिटी मॉल में मुख्य भवन, प्रसाधन ब्लॉक,128 शॉप,172 वाहनों की पार्किंग, ग्रीन एरिया रोड, ई-चार्जिंग स्टेशन सहित विभिन्न सुविधाएं प्रस्तावित हैं।प्रोजेक्ट स्वीकृति 18.11.2024 को हुई,प्रारंभ होने की तिथि 15.05.2025 है तथा 14.11.2026 तक कार्य पूर्ण किया जाना है।जिलाधिकारी महोदय ने कार्य की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली जिसमें बताया गया कि बेसमेंट की खुदाई, फाउंडेशन की पीसीसी, आरसीसी एवं बेसमेंट फ्लोर के कॉलम एवं रिटेनिंग बॉल की आरसीसी का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण है ग्राउंड फ्लोर पर आरसीसी का कार्य 30 प्रतिशत पूर्ण है, जिलाधिकारी ने दी गई समय सीमा के अनुसार कार्य की प्रगति नहीं होने पर कॉन्ट्रैक्टर व कार्यदाई संस्था से जवाब तलब किया, एवं कार्यरत श्रमिकों की जानकारी ली जिसमें बताया गया कि मौके पर 128 श्रमिक कार्य कर रहे हैं, जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था से कार्य पूर्ण होने की दी टाइम लाइन, नवंबर 2026 तक कार्य पूर्ण करने हेतु श्रमिकों की आवश्यकता पूछी, जिसमें बताया गया कि 300 श्रमिक कार्यरत होने चाहिए, जिलाधिकारी ने कॉन्ट्रैक्टर को कम श्रमिकों की संख्या पर लताड़ लगाई तथा 05 मई तक श्रमिकों की पूर्ण संख्या सुनिश्चित करने तथा दी गई समय सीमा में प्रोजेक्ट पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।जिलाधिकारी महोदय ने शिल्पग्राम स्थित पूर्व में निर्माणाधीन मल्टी लेवल कार पार्किंग का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित से उक्त बंद पड़े प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली जिसमें बताया गया कि मल्टी लेवल कार पार्किंग का बेसमेंट व भूतल तक कार्य पूर्ण है, उपरोक्त के बाद प्रोजेक्ट बंद है,जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को बंद पड़े मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट में निर्मित बेसमेंट व भूतल तक ही निर्माण रखने, यूनिटी मॉल हेतु पार्किंग की आवश्यकताओं के दृष्टिगत उक्त मल्टी लेवल कार पार्किंग को निर्माणाधीन यूनिटी मॉल की पार्किंग से संबंध करने की एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री शक्ति सिंह, उपायुक्त उद्योग श्री शैलेन्द्र सिंह सहित निर्माणदाई संस्थाओं के अधिकारीगण सहित कॉन्ट्रैक्टर आदि मौजूद रहे।………………जिला सूचना कार्यालय आगरा द्वारा प्रसारित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed