अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियां शुरू एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ योग सप्ताह के प्रथम दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 लोगों ने किया सामूहिक योग एवं जागरूकता रैली में लिया भाग आगरा में आज 12वें अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में योग सप्ताह का शुभारम्भ (15 जून से 21 जून 2026) श्री राजकुमार गुप्ता जी महानगर अध्यक्ष के द्वारा भगवान धन्वंतरी, महर्षि पतंजलि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर लगभग 1500 लोगों ने एकसाथ योगाभ्यास किया तत्पश्चात एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रतापपुरा चौराहे तक जन-जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को अधिक से अधिक संख्या में एकलव्य स्पोट्स स्टेडियम में पहुच कर योग करने एंव आयोजन को सफल बनाने के लिए जागरूक एंव प्रेरित किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एंव क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी एंव जिले के सभी उच्च अधिकारियों के साथ अन्य विभागों के समस्त कर्मचारी, सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी एंव आमजनमानस ने प्रतिभाग किया





