जयपुर तोदी आदर्श विद्या मंदिर,कोटखावदा में भौतिक विज्ञान आचार्य एवं राघव फिजिक्स क्लासेस,जयपुर के डायरेक्टर राजेश कुमार को शिक्षा एवं सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यूरोपियन प्रोफेशनल्स यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया है।विश्वविद्यालय की नामांकन एवं मानद परिषद समिति द्वारा उनके शैक्षणिक कार्यों, उपलब्धियों,नेतृत्व क्षमता तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए किए गए प्रयासों के मूल्यांकन के बाद उन्हें “Education and Social Reform” क्षेत्र में इस सम्मान के लिए चुना गया।कठूमर निवासी राजेश कुमार लंबे समय से जयपुर में भौतिक विज्ञान की शिक्षा से जुड़े हुए हैं। वे विद्यार्थियों को विद्यालयी शिक्षा के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही वे शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।राजेश कुमार ने इस सम्मान को विद्यार्थियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के स्नेह और सहयोग का परिणाम बताया। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।





