निर्माणाधीन सिविल एनक्लेव का सांसद राजकुमार चाहर ने किया निरीक्षण 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण होने का लक्ष्य

निर्माणाधीन सिविल एनक्लेव का सांसद राजकुमार चाहर ने किया निरीक्षण, 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण होने का लक्ष्य आगरा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष..

निर्माणाधीन सिविल एनक्लेव का सांसद राजकुमार चाहर ने किया निरीक्षण, 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण होने का लक्ष्य आगरा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने बुधवार को आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धनोली-मलपुरा स्थित निर्माणाधीन खेरिया एयरपोर्ट के नए सिविल एनक्लेव का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी अनूप चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग 441 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सिविल एनक्लेव का 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बाउंड्री वॉल का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि रनवे एवं मुख्य भवन के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। साथ ही खेरिया मोड़ से एयरपोर्ट तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि खेरिया एयरपोर्ट के सिविल एनक्लेव परियोजना आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा हवाई संपर्क सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवदेश रावत, जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे, शिवकुमार प्रमुख जी, सहदेव शर्मा, ब्लॉक प्रमुख राजू प्रधान जी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed