आगरा। श्री अग्रवंश सेवा समिति (रजि.), सिकंदरा, आगरा की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत महाराजा अग्रसेन एवं महारानी माधवी के स्वरूप के लिए श्री केशव देव गोयल एवं श्रीमती सावित्री देवी गोयल, बेमन, आगरा को मनोनीत किया गया है।समिति के अध्यक्ष श्री बृजेश अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में एकता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने नवनियुक्त स्वरूपों को शुभकामनाएं देते हुए जयंती महोत्सव की सफलता की कामना की।कार्यक्रम के दौरान समिति के संस्थापक श्री मृदुल गर्ग, उपाध्यक्ष श्री पवन मित्तल, महासचिव श्री विजय गोयल, श्री मनोज बंसल, श्रीमती रेखा गोयल और श्रीमती चंचल बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 12 अक्टूबर को ग्रीन वैली, शास्त्रीपुरम, आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में डांडिया नाइट भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी।
संवाददाता: राम माहौर





