फिरोजाबाद में ईद मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण परिसर में आगामी 12 रबी उल अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की..

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण परिसर में आगामी 12 रबी उल अव्वल जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद ने की। इसमें धर्मगुरुओं, सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों, पार्षदों और क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने भाग लिया।बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार 26 अगस्त को फिरोजाबाद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकाले जाएंगे। शहर में दो प्रमुख जुलूसों की अनुमति है। पहला जुलूस रसूलपुर क्षेत्र स्थित मदरसा रिजविया से और दूसरा दक्षिण क्षेत्र की शाही मस्जिद से निकाला जाएगा।उन्होंने कहा कि जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पर्याप्त पुलिस बल जुलूस के साथ-साथ गली-मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर तैनात किया जाएगा, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।नगर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाए। नौजवान बाइक स्टंट न करें, साउंड सिस्टम निर्धारित मानकों के अनुसार ही रखें और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भड़काऊ या आपत्तिजनक संदेश का आदान-प्रदान न करें।उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या या असुविधा होने पर लोग तत्काल 112, संबंधित थाना या पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें। पुलिस उनकी समस्या का तत्काल समाधान कराने का प्रयास करेगी।वहीं जुलूस-ए-मोहम्मदी के सदर मौलाना अनवार हसन रजवी ने कहा कि जुलूस में मोटरसाइकिल पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसलिए कोई भी व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर जुलूस में शामिल न हो। उन्होंने कहा कि जुलूस की अनुमति जिन निर्धारित मार्गों के लिए मिली है, जुलूस उन्हीं मार्गों से निकाला जाएगा और सभी लोग उलेमाओं के साथ पैदल ही जुलूस में शामिल हों।करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने प्रशासन से जुलूस मार्ग की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जुलूस के रास्तों में जहां भी गड्ढे हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए। बिजली के लटकते तारों को दुरुस्त कराया जाए और जुलूस मार्ग व मस्जिदों के आसपास जलभराव की समस्या को दूर किया जाए।उन्होंने मस्जिदों के आसपास विशेष साफ-सफाई, चूना-पट्टी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की भी मांग की। साथ ही लोगों से अपील की कि जुलूस के दौरान प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें और निर्धारित मार्ग पर पैदल ही जुलूस में शामिल हों।बैठक के बाद नगर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह, करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान और संबंधित अधिकारियों ने थाना दक्षिण क्षेत्र से निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के मार्ग का निरीक्षण भी किया।इस दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा कराने के निर्देश दिए।बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह, करबला कमेटी अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, मदरसा रिजविया जुलूस-ए-मोहम्मदी के सदर मौलाना अनवार हसन रजवी और शाही मस्जिद दक्षिण क्षेत्र के सदर अफसार हुसैन सहित अन्य जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।पुलिस और प्रशासन ने लोगों से आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। संवाददाता: भुवनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports