फतेहाबाद ब्लॉक में दिव्यांगजनों का चिन्हांकन, सहायक उपकरणों का होगा वितरणफतेहाबाद:विकास खंड फतेहाबाद परिसर में सोमवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के चिन्हांकन का कार्य किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया।कार्यक्रम में कुल 13 ट्राईसाइकिल, 7 व्हीलचेयर, 3 स्मार्ट केन, 2 ब्रेल किट, 5 वैशाखी, 7 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 5 एमआर किट एवं 2 श्रवण यंत्र के लिए दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद निकट भविष्य में पात्र लाभार्थियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।इस मौके पर नामांकन प्रक्रिया में डॉ. पवन कुमार यादव, अजय कुमार मिश्रा, पुष्पराज पांडेय, प्रभाकर सिंह, आशीष धाकरे एवं मोहन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुष्पराज पांडेय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
संवाददाता: कासिम मलिक




