12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, जन-जन तक योग का संदेश पहुंचाने के दिए निर्देश

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, जन-जन तक योग का संदेश पहुंचाने के दिए निर्देश आगरा.05.06.2026/जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल..

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, जन-जन तक योग का संदेश पहुंचाने के दिए निर्देश आगरा.05.06.2026/जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों, तैयारियों एवं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की गई है। योग दिवस के अवसर पर 15 जून से 21 जून 2026 तक जनपद में योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को योग से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।बैठक में जानकारी दी गई कि 15 जून 2026 को योग सप्ताह का शुभारंभ माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में योग गुरुओं एवं योग विशेषज्ञों द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा तथा उपस्थित जनसमुदाय को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जाएगा। इसके उपरांत जन-जागरूकता के उद्देश्य से पदयात्रा (रैली) का आयोजन किया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।बैठक में बताया गया कि 16 जून 2026 को प्रदेश के विद्यालयों एवं आयुष महाविद्यालयों में योग आधारित आशुभाषण, निबंध, रंगोली, स्लोगन लेखन एवं योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन प्रतियोगिताओं का आयोजन गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए तथा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया जाए।बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि 17 जून 2026 को ग्राम पंचायत स्तर पर खुली सभाओं के माध्यम से योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी विकास खंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा संगिनी एवं आशा कार्यकर्ताओं को कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम स्तर तक योग गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक लोगों को योग से जोड़ा जाए।बैठक में बताया गया कि 18 जून 2026 को दिव्यांगजन, वंचित वर्ग, कैदियों एवं अन्य विशेष समूहों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से कारागारों, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों तथा अन्य संस्थानों में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के लाभ पहुंचाने के लिए समावेशी दृष्टिकोण अपनाया जाए।बैठक में अवगत कराया गया कि 19 जून से 21 जून 2026 तक जनपद मुख्यालय, ग्राम पंचायतों, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, प्रमुख नदियों, झीलों एवं अमृत सरोवरों के तटों पर व्यापक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाएं तथा जनसामान्य की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें।बैठक में यह भी बताया गया कि 20 जून 2026 को कार्यक्रम “नारी शक्ति के लिए योग” विषय को समर्पित रहेगा। इस अवसर पर आयुष चिकित्सालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला अस्पतालों में किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, कामकाजी महिलाओं एवं वरिष्ठ महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए इन कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन किया जाए।अंत में बताया गया कि 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे, जहां सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने, व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा योग दिवस को जनआंदोलन के रूप में सफल बनाने के निर्देश दिए।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed