आगरा। आज सूर्य ग्रहण को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं और भ्रामक जानकारियां फैल रही हैं। इन अफवाहों के बीच ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविन्द मिश्र जी ने लोगों के सामने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि आज कोई सूर्य ग्रहण नहीं है। उन्होंने सूर्य ग्रहण को लेकर फैल रही खबरों को महज अफवाह बताया है।ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविन्द मिश्र जी ने कहा कि आज सूर्य ग्रहण लगने की कोई बात नहीं है। इसके बावजूद सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सूर्य ग्रहण को लेकर गलत जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें। बिना पुष्टि के किसी भी अफवाह को आगे न फैलाएं। खासतौर पर धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों पर सही जानकारी के लिए विश्वसनीय स्रोतों का सहारा लें।डॉ. अरविन्द मिश्र जी ने स्पष्ट किया कि आज सूर्य ग्रहण नहीं है और लोगों को किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम में आने की आवश्यकता नहीं है।





