आगरा अलबतिया मारुति स्टेट रोड निवासी सोनू सिंह माहौर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट के रूप में कार्य करने का गौरव प्राप्त किया है।उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गुरुजनों, शुभचिंतकों और पूरे कोली-कोरी समाज में खुशी की लहर है।सोनू सिंह माहौर, श्री प्रभुदयाल एवं श्रीमती गीता देवी के पुत्र हैं। हाई कोर्ट से लेकर अब सुप्रीम कोर्ट तक एडवोकेट के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सोनू सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और समाज के लोगों के आशीर्वाद एवं सहयोग को दिया है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता और पूरे समाज के विश्वास एवं आशीर्वाद की जीत है। उन्होंने अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ-साथ कोली-कोरी समाज का भी गौरव बढ़ाया है।सोनू सिंह माहौर ने कहा कि उनका संकल्प है कि वे न्याय की आवाज को मजबूती प्रदान करेंगे, संविधान के मूल्यों की रक्षा करेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।सोनू सिंह माहौर की इस उपलब्धि पर कोली-कोरी समाज सहित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संवाददाता: राम माहौर





