आगरा में परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाली पर्यटक बसों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया यमुना एक्सप्रेस-वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई इस कार्रवाई में 39 बसों पर कार्रवाई की गई, जिनमें 15 बसों को सीज़ कर दिया गया, जबकि 24 बसों का चालान किया गया।वीओ:शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग और परिवहन निगम की छह संयुक्त टीमों ने आरटीओ (प्रवर्तन) अखिलेश द्विवेदी और क्षेत्रीय प्रबंधक बी.पी. अग्रवाल के निर्देशन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान अखिल भारतीय पर्यटक परमिट (AITP) वाली बसों की सघन जांच की गई। अधिकारियों ने परमिट, फिटनेस, बीमा, टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस समेत सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की।जांच में यह भी देखा गया कि कहीं पर्यटक परमिट वाली बसें ऑनलाइन सीट बुकिंग कर नियमित यात्री सेवा यानी स्टेज कैरिज के रूप में तो संचालित नहीं हो रहीं। जिन बसों में नियमों का उल्लंघन मिला, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुल 39 बसें अनियमित पाई गईं। इनमें 15 बसों को सीज़ किया गया, जबकि 24 बसों का चालान किया गया।परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी वाहन संचालक अपने वाहनों का संचालन केवल परमिट की शर्तों के अनुसार करें। नियमों के उल्लंघन, अवैध संचालन और यात्रियों की सुरक्षा से समझौता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विभाग ने यह भी कहा कि सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।





