आगरा को CM योगी की ₹342 करोड़ की बड़ी सौगात 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा में ₹342.46 करोड़ से अधिक की..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा में ₹342.46 करोड़ से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनपद को कुल 53 विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात दी।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। साथ ही छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और सुपोषण का संदेश देते हुए पोषण पोटली वितरित की। उन्होंने माताओं से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने की अपील की।मुख्यमंत्री ने ओडीओपी, पीएम स्वनिधि, पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, कृषि यंत्रीकरण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टूलकिट, टैबलेट और अन्य सहायता सामग्री भी वितरित की।जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से आगरा अब केवल स्मार्ट सिटी ही नहीं, बल्कि सेफ सिटी के रूप में भी तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन, उद्योग, सड़क, कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि आगरा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर, सींगना में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय और धार्मिक-पर्यटन स्थलों के विकास पर तेजी से काम चल रहा है।उन्होंने यह भी घोषणा की कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आगरा में 500 महिलाओं के लिए श्रमजीवी छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है और सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के तहत लाखों युवाओं को रोजगार मिला है और विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सकारात्मक सोच, सुशासन और जनप्रतिनिधियों का जनता से सतत संवाद ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय आगरा दौरे के दूसरे दिन 26 जुलाई को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे

i

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports