आगरा श्रावण माह के प्रथम सोमवार को मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आगरा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस कमिश्नर आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त सदर श्री रामप्रवेश गुप्ता ने थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित राज राजेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान एसीपी सदर ने मंदिर कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, कांवड़ मार्ग, जलाभिषेक स्थल, प्रकाश व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।अधिकारियों को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सतर्क रहने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आगरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।








