आगरा मेट्रो के अधिकारियों एवं इंजीनियरों ने आगरा मेट्रो डिपो में किया विश्वकर्मा पूजन

आगरा। आगरा मेट्रो के इंजीनियरों एवं अधिकारियों ने मिलकर भगवान विश्वकर्मा को अपना परम गुरु मानते हुए पूरे विधि-विधान से एवं पूर्ण श्रद्धा से आज..

आगरा। आगरा मेट्रो के इंजीनियरों एवं अधिकारियों ने मिलकर भगवान विश्वकर्मा को अपना परम गुरु मानते हुए पूरे विधि-विधान से एवं पूर्ण श्रद्धा से आज पूजा में हिस्सा लिया। इस दौरन आगरा मेट्रो परियोजना निदेशक श्री अरविंद कुमार राय समेत मेट्रो के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं सारे विभागों के अभियंता मौजूद रहे।यह पूजा लखनऊ एवं कानपुर डिपो में भी विधिवत संपन्न हुई ।इस अवसर पर अपना हर्ष प्रकट करते हुए यूपीएमआरसी एमडी श्री सुशील कुमार ने कहा, “आज के पावन अवसर पर मैं सभी को विश्वकर्मा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। आगरा मेट्रो के कुशल अभियंताओं ने शहर में मेट्रो प्रणाली को नए आयाम दिए हैं। आगरा मेट्रो में स्त्री शक्ति को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, एवं अधिक से अधिक महिला अभियंताओं ने अहम विभागों की कमान संभाली है।” बता दें कि आगरा मेट्रो डिपो परिसर के वर्कशॉप आयोजित विश्वकर्मा पूजा आज 11 बजे शुरु हो कर दोपहर 12:30 बजे संपन्न हुई। गौरतलब है कि भगवान विश्वकर्मा को यंत्रों का आविष्कारक और सृष्टि के संचालन में सहायक माना जाता है। इसलिए इस दिन उनकी विशेष पूजा की जाती है

संवाददाता: राम माहौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed