आगरा में संघर्ष से सफलता की एक और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है।ताजनगरी की मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट और उद्यमी स्वाति भाटिया ने फतेहाबाद रोड पर ‘स्वाति मेकओवर यूनिसेक्स सैलून’ की तीसरी शाखा का भव्य शुभारंभ किया।शारदा कॉम्प्लेक्स में स्थित इस नए सैलून का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति उपाध्याय द्वारा किया गया।स्वाति भाटिया ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे से कमरे से की थी, लेकिन 25 वर्षों की मेहनत, लगन और बेहतर सेवाओं के दम पर आज उनका नाम आगरा के प्रमुख ब्यूटी ब्रांड्स में शामिल हो चुका है।जयपुर हाउस के बाद अब फतेहाबाद रोड पर खुली यह नई शाखा आधुनिक सुविधाओं, शानदार इंटीरियर और प्रोफेशनल टीम के साथ ग्राहकों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करेगी।यह सैलून कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित है, जहाँ हेयर, स्किन और मेकअप से जुड़ी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।सिर्फ व्यवसाय ही नहीं, स्वाति भाटिया महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी लगातार कार्य कर रही हैं।उनकी एकेडमी के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं और युवाओं को प्रोफेशनल ब्यूटी ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है।इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति उपाध्याय ने कहा कि स्वाति भाटिया की सफलता उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को मेहनत के दम पर सच करना चाहती हैं।कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग, ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े सदस्य और मीडियाकर्मी मौजूद रहे
संवाददाता: अमन सिंह




