आगरा पुलिस द्वारा अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत मलपुरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। माननीय न्यायालय के आदेश पर 32 अभियोगों से संबंधित जब्त की गई करीब 750 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।
पुलिस कमिश्नर आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सैंया और थाना प्रभारी मलपुरा की मौजूदगी में जब्त शराब को नष्ट कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाददाता: राकेश शर्मा






