आगरा में व्यापारियों की बैठक में गूंजे शहर के बड़े मुद्दे, ट्रैफिक से लेकर ताजगंज थाने के जीर्णोद्धार तक उठी आवाज

आगरा में लंबे समय बाद व्यापारियों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रशांत मेमोरियल सभागार में हुई इस बैठक की..

आगरा में लंबे समय बाद व्यापारियों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रशांत मेमोरियल सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता एडिशनल कमिश्नर सचिन्द्र पटेल ने की। बैठक में DCP सिटी अली अब्बास, DCP ट्रैफिक सोनम कुमार समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में आगरा के अलग-अलग व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, पर्यटन क्षेत्र की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को अधिकारियों के सामने प्रमुखता से रखा।सबसे ज्यादा चर्चा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हुई। व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं बताते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए। अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।वहीं, ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन ने ताजगंज थाने की स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। संगठन के संस्थापक चेतन अरोड़ा, अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी अग्रवाल और संगठन मंत्री नरेश सहगल ने कहा कि ताजगंज थाना ताजमहल के बेहद करीब है और यहां देश-विदेश से हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।व्यापारियों ने ताजगंज थाने के रिपेयरिंग और जीर्णोद्धार की मांग उठाई। उनका कहना था कि बारिश के दौरान थाना परिसर में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है और कई बार पानी अंदर तक पहुंच जाता है। व्यापारियों ने नियमों और आवश्यक अनुमति के तहत बेहतर फर्श, जल निकासी, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित कराने की मांग की।इसके साथ ही महिला पर्यटकों की सुविधा के लिए ताजगंज थाने में महिला शौचालय की व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों का कहना था कि आगरा आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि शहर की सकारात्मक छवि बनी रहे।बैठक में दशहरा घाट पर धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समस्या भी सामने आई। व्यापारियों ने बताया कि भागवत कथा और धार्मिक आयोजन के दौरान रथ के जरिए यमुना घाट तक जाने में कई बार सुरक्षा व्यवस्था के कारण परेशानी होती है। व्यापारियों ने ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की, जिससे सुरक्षा भी बनी रहे और धार्मिक आयोजन में अनावश्यक बाधा भी न आए।मामले पर एडिशनल कमिश्नर सचिन्द्र पटेल ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।बैठक के दौरान अधिकारियों की कार्यशैली की व्यापारियों ने जमकर सराहना की। व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय बाद ऐसी बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।अधिकारियों की सकारात्मक पहल और व्यापारियों की बात सुनने की कार्यशैली की सराहना करते हुए व्यापारियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि बैठक में उठाए गए मुद्दों पर जल्द कार्रवाई होगी और भविष्य में भी पुलिस-प्रशासन तथा व्यापारियों के बीच इस तरह की संवादात्मक बैठकें नियमित रूप से आयोजित होती रहेंगी। संवाददाता राम माहौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports