आगरा, 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जे.एस. एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, आगरा की ओर से स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम आगरा के अधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, कंपनी के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने आगरा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए शहर की स्वच्छता में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।कार्यक्रम में नगर निगम आगरा की ओर से नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजीव वर्मा, जोनल सेनेटरी ऑफिसर श्री योगेंद्र कुशवाह सहित संबंधित क्षेत्र के एसएफआई एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।वहीं, क्षेत्रीय पार्षदों में वार्ड संख्या 89 के पार्षद श्री आशीष सिंह, वार्ड संख्या 59 के पार्षद श्री महाराज सिंह लोधी, वार्ड संख्या 98 के पार्षद श्री सुधीर राठौर, वार्ड संख्या 29 के पार्षद डॉ. गंगा राम एवं वार्ड संख्या 45 के पार्षद श्री माता प्रसाद की विशेष उपस्थिति रही।जे.एस. एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर श्री शत्रोहन लाल एवं ऑपरेशन मैनेजर श्री शजर अब्बास सहित कंपनी की पूरी टीम कार्यक्रम में उपस्थित रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन शहर की साफ-सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके समर्पण, मेहनत और सेवाभाव को सम्मानित करना एक सराहनीय पहल है।कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ शहर के निर्माण का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और आगरा को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर बनाने में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया।अंत में जे.एस. एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नगर निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।






