स्वतंत्रता दिवस व हर घर तिरंगा विषय पर भाषण चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

आगरा केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय आगरा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उत्तर विजयनगर, आगरा में स्वतंत्रता दिवस..

आगरा केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय आगरा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उत्तर विजयनगर, आगरा में स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक आगरा श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश की आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों को सदैव याद रखने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में भी याद किया जाता है। देश के विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को जान-माल की क्षति और विस्थापन का सामना करना पड़ा। हमें इतिहास से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर भाषण, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि ने उद्घाटन किया।कार्यक्रम में गीत एवं नाटक प्रभाग के ब्रज लोकगीत पार्टी, आगरा के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया।इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल, पार्षद श्री रिशब, पूर्व नगर महामंत्री श्री नीरज गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. बाल किशन कटारा सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के श्री विनय कुमार वत्स ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो आगरा के वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री नीरज कुमार, प्रभारी श्री धर्मेन्द्र कुमार, श्री गजराज सिंह एवं श्री फतेह सिंह ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports