ताजमहल के 500 मीटर क्षेत्र के विकास को लेकर अपर नगर आयुक्त के साथ एक घंटे चली महत्वपूर्ण बैठक व्यापारियों ने रखीं 11 प्रमुख मांगें

आगरा। ताजमहल के आसपास स्थित ताजगंज क्षेत्र की पर्यटन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर ताजगंज 500 मी बाजार संगठन के..

आगरा। ताजमहल के आसपास स्थित ताजगंज क्षेत्र की पर्यटन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर ताजगंज 500 मी बाजार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर लगभग एक घंटे तक विस्तृत बैठक की। बैठक के दौरान संगठन ने ताजमहल के आसपास की जनसमस्याओं एवं पर्यटकों की सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए 11 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा।संगठन के संस्थापक चेतन अरोड़ा ने कहा कि ताजमहल विश्व धरोहर है और प्रतिवर्ष लाखों देशी-विदेशी पर्यटक यहां आते हैं। ऐसे में ताजमहल के आसपास की नागरिक सुविधाएं भी विश्वस्तरीय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल समस्याएं उठाना नहीं, बल्कि नगर निगम के साथ मिलकर ताजगंज क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करना है।बैठक में नगर निगम डिस्पेंसरी की मरम्मत एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पुनः शुरू करने, ताजमहल के आसपास दिशा-सूचक साइन बोर्ड लगाने, क्षतिग्रस्त टाइल्स की मरम्मत, नालियों की सफाई एवं अतिक्रमण हटाने, महिला पर्यटकों के लिए पिंक टॉयलेट स्थापित करने, तांगा स्टैंड क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, नगर निगम पर्यटक सुविधा केंद्र की स्थापना, अतिरिक्त सैनिटरी इंस्पेक्टरों की नियुक्ति, हाउस टैक्स समाधान शिविर लगाने, ताजगंज विकास एवं पर्यटन समन्वय समिति के गठन तथा आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।बैठक के दौरान संगठन ने यह भी बताया कि ताजगंज बाजार में कई स्थानों पर संगठन ने अपने सहयोग से पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जबकि कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर नगर निगम द्वारा कैमरे लगाए जाने की आवश्यकता है।इसके अतिरिक्त सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लेते हुए ताजगंज थाने के सामने स्थित प्राचीन सिंधी समाज मंदिर की जर्जर पिछली दीवार का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधियों ने बताया कि दीवार में गंभीर दरारें आ चुकी हैं और उसके कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं तथा प्रत्येक माह धार्मिक कार्यक्रम एवं भंडारे आयोजित होते हैं। किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से इस विषय से नगर निगम को अवगत कराया गया है तथा इस संबंध में मंडलायुक्त महोदय से भी मिलकर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है।अपर नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण एवं नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश देने का आश्वासन दिया।बैठक में ताजगंज 500 मी बाजार संगठन के संस्थापक चेतन अरोड़ा, अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी अग्रवाल, समाजसेवी श्याम भोजवानी, उपाध्यक्ष बृजमोहन अरोड़ा, रामकुमार प्रजापति, शिवनाथ जादौन, अरविंद गोयल, शिवम शर्मा, सैयद रियाज अहमद, शंकर असवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं सिंधी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports