आगरा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद आगरा द्वारा आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया के निर्माण एवं बिक्री प्रतिष्ठानों पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 16 विधिक खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। इनमें आटा, मैदा, सूजी, बेसन, दलिया और फोर्टिफाइड गेहूं के आटे के नमूने शामिल हैं।खाद्य विभाग की टीम द्वारा भागूपुर, मलपुरा, मथुरा रोड, खेरागढ़, सेवला जाट और ग्वालियर रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए।सभी नमूनों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और लोगों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।





