आगरा की कोठी मीना बाजार’ निकली शिवाजी की कैद स्थल यहां बनेगा भव्य स्मारक

आगरा की कोठी मीना बाजार निकली शिवाजी की कैद स्थल यहां बनेगा भव्य स्मारक उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री..

आगरा की कोठी मीना बाजार निकली शिवाजी की कैद स्थल यहां बनेगा भव्य स्मारक उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार को दिया आगरा आने का न्योता उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार मिलकर करेंगी शिवाजी स्मारक स्थल का विकास आगरा इतिहास के पन्नों में दबा एक और सच अब सामने आ गया है। ऐतिहासिक तथ्यों और जयपुर राजपरिवार के राजस्व अभिलेखों से पुष्टि हुई है कि आगरा की कोठी मीना बाजार वही स्थान है जहां औरंगजेब ने छल से छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी को कैद कर नजरबंद रखा था।यहीं से शिवाजी ने अपनी बुद्धि, साहस और अद्भुत योजना से मुगल कैद तोड़कर इतिहास रच दिया था। 6 साल की खोज के बाद खुला राज*इस ऐतिहासिक तथ्य को उजागर करने में सन् 2018 से उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय जुटे थे। इतिहासकार प्रो. सुगम आनंद और स्व. डॉ. अमर आधार निडर के शोध प्रयासों से यह प्रमाणित हुआ कि मिर्जा राजा जयसिंह के पुत्र रामसिंह का यही आवासीय स्थल शिवाजी की कैदगाह था।योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि दुर्भाग्य से पिछली सरकारों ने इस प्रेरणादायी स्थल पर न कोई स्मारक बनाया और न ही इसकी खोज की। अब इस स्थान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत और महाराष्ट्र से उत्तर भारत तक एकात्मकता का प्रतीक बनाया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर बनेगा भव्य स्मारक इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुंबई प्रवास के दौरान महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार से उनके मालाबार स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने शेलार को आगरा आकर स्थल का निरीक्षण करने और विकास की रूपरेखा तैयार करने का आमंत्रण दिया।बैठक में महाराष्ट्र भाजपा नेता सुनील सिंह भी मौजूद रहे। मंत्री ने छत्रपति शिवाजी के UNESCO द्वारा मान्यता प्राप्त 12 किलों के इतिहास पर आधारित पुस्तक भी भेंट की।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री आशीष शेलार ने पहले ही आश्वस्त किया है कि महाराष्ट्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर इस स्मारक स्थल को भव्यता प्रदान करेगी।अब यूपी और महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से कोठी मीना बाजार को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित करने की तैयारी है, ताकि शिवाजी महाराज के शौर्य का यह प्रतीक देश-दुनिया के सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports