आगरा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के द्वितीय चरण के लिए आवश्यक सामग्री और सेवाओं की व्यवस्था हेतु जेम पोर्टल पर ई-बिड आमंत्रित की गई है।जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 1,522 जोड़ों का सामूहिक विवाह प्रस्तावित है। इसके लिए प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये की दर से सामग्री और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।उन्होंने बताया कि GEM/2026/B/7776428 बिड संख्या 11 जुलाई 2026 को जेम पोर्टल पर प्रकाशित की गई है। इच्छुक और पात्र फर्में पोर्टल पर उपलब्ध नियम एवं शर्तों के अनुसार अपने प्रस्ताव ऑनलाइन जमा कर सकती हैं।ई-बिड में आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026, दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अधिक से अधिक अनुभवी सेवा प्रदाताओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन सफल, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जा सके।





