आगरा के कालिंदी विहार स्थित श्री कृष्णा गार्डन में संत निरंकारी मिशन की ट्रांस यमुना ब्रांच द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संत निरंकारी सेवा दल के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस रक्तदान शिविर में 150 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना योगदान दिया।
क्षेत्रीय संचालक महेश सिंह चौहान ने बताया कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान” है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों का जीवन बचा सकता है। मिशन का उद्देश्य समाज में मानवता, सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर ब्रांच मुखी सोना धनवानी, डॉ. आर. डी. मेहरा, क्षेत्रीय संचालक महेश सिंह चौहान, सेवादल इंचार्ज सिंटू नगर, दिल्ली से आए महात्मा वेद बद्रा जी सहित संत निरंकारी सेवा दल के सभी सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मानव सेवा को समर्पित इस रक्तदान शिविर ने समाज को यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

संवाददाता: राम माहौर