आगरा को मिलेगा नया विकास मॉडल सांसद राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में कई अहम फैसले

आगरा में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक में शहर के विकास को लेकर कई बड़े फैसलों और प्रस्तावों पर चर्चा..

आगरा में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक में शहर के विकास को लेकर कई बड़े फैसलों और प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने की, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल भी मौजूद रहे। बैठक में आगरा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने, यमुना पर बैराज निर्माण की पैरवी तेज करने और शहर के बीचों-बीच किसान भवन स्थापित करने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर उनका सौंदर्यीकरण करने और आगरा की पुरानी नहर प्रणाली को चिन्हित कर पुनर्जीवित करने की योजना पर भी जोर दिया गया।केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने सभी ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन और मैरिज हॉल बनाने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई सड़कों के प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा गया।बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पेयजल, जलभराव, गड्ढामुक्त सड़कें, नालों की सफाई, केंद्रीय विद्यालय, बस स्टेशन, ग्रीन गैस लाइन विस्तार, सीवर व्यवस्था और विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे भी उठाए।जिलाधिकारी मनीष बंसल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनहित के प्रस्तावों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports