आगरा एकलव्य स्टेडियम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ भव्य आयोजन,जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने किया योगाभ्यास मा.केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल जी, मा.मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती बेबी रानी मौर्य, अध्यक्ष उ.प्र.महिला आयोग डॉ.बबीता सिंह चौहान,मा.विधायक डॉ.जीएस धर्मेश, डॉ.धर्मपाल सिंह जी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्री प्रदीप भाटी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता,मा.जनप्रतिनिधिगण, जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास श्री हरिओम जी, जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह की गरिमामई उपस्थिति में 12 वें ’अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर’ किया सामूहिक योगाभ्यास’-निरोग रहने का दिया संदेश जनपद में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एकलव्य स्टेडियम सहित जनपद की सभी पंचायतों,पार्कों, समस्त तहसील, ब्लाक परिसर, एतिहासिक स्थलों व विभिन्न सामूहिक स्थानों पर वृहद स्तर पर आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पालीवाल पार्क में नगर निगम व डॉ.बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह, मा. विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी ने बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति में किया योग योग, स्वास्थ्य के साथ आध्यात्म व मन वाणी और कर्म को समाहित करते हुए निरोग रहने की है कला अपने जीवन में करें शामिल-मा. केंद्रीय मंत्री श्री बघेल योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार- बेबी रानी मौर्य जी* आगरा.21.06.2026.आज 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम- “योग फॉर हेल्दी एजिंग“ को साकार करने के क्रम में जनपद स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 06 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि मा.केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल जी, मा.मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती बेबी रानी मौर्य, अध्यक्ष उ.प्र.महिला आयोग डॉ.बबीता सिंह चौहान जी , मा.विधायक डॉ.जीएस धर्मेश जी, डॉ.धर्मपाल सिंह जी,अध्यक्ष जिला सहकारिता बैंक श्री प्रदीप भाटी जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी,व जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी,डॉ० हरिओम, प्रमुख सचिव, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह अन्य जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामई उपस्थिति में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कर मानव जीवन में स्वास्थ्य व योग के महत्व का संदेश दिया गया। साथ ही तहसील, ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम के क्रम में समस्त ग्राम पंचायत, तहसील, ब्लाक परिसर, पुलिस लाइन, लालकिला, ताजमहल,एतिहासिक स्थलों व शहर के विभिन्न पार्कों में नामित योग प्रशिक्षकों द्वारा वृहद स्तर पर विभिन्न योगासन के माध्यम से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग अभ्यासियों को संबोधित करते हुए मा.केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिन्होंने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने का प्रस्ताव रखा था। आज विश्व के लगभग सभी देशों में योग को अपनाया जा रहा है और विभिन्न राष्ट्राध्यक्ष, राजा, सैनिक तथा अन्य नागरिक योगाभ्यास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) है। योग एक ऐसी विधा है जिसे किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति अपना सकता है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाता है।उन्होंने कहा कि लोग बीमार होने के बाद उपचार पर लाखों अरबों रुपये खर्च कर देते हैं, जबकि योग एक ऐसा महत्वपूर्ण साधन है जो व्यक्ति को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि “करें योग, रहें निरोग” का संदेश जन-जन तक पहुंचना चाहिए।उन्होंने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से योग का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी भूमिका निरंतर बढ़ रही है। योग करने से स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और चित्त व आत्मा का कल्याण होगा, अपने संबोधन के अंत में मा. केंद्रीय मंत्री जी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं।मा. मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2014 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई, जिसके बाद योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली। आज योग न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं, युवाओं, किसानों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की हैं। योग भी इसी सोच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के बिना जीवन में आगे बढ़ना संभव नहीं है। योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है तथा संतुलित जीवन जीने की राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान बना रह सकता है।उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। यदि हमें स्वस्थ रहना है, बेहतर कार्य करना है और जीवन में निरंतर प्रगति करनी है, तो योग को नियमित रूप से अपनाना अत्यंत आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पालीवाल पार्क में नगर निगम व डॉ.बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह, मा. विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, वीसी एडीए एम अरुणमोली,नगरायुक्त श्री संतोष वैश्य सहित बड़ी संख्या में आमजन ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का संदेश दिया।एकलव्य स्टेडियम में योग ट्रेनर केपी सिंह जी ने सभी को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया तथा कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि मा.केंद्रीय मंत्री महोदय व अतिथियों द्वारा योग सप्ताह में योग जागरूकता हेतु योगदान देने वाली संस्थाओं यथा क्रीडा भारती,पतंजलि योग पीठ,अखिल विश्व गायत्री परिवार,भारतीय योग संस्थान, ब्रह्माकुमारी संस्थान,हार्ट फुलनेस,आर्ट ऑफ लिविंग सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, कार्यकर्ताओं,संगठनों, विभागों आदि को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री आजाद भगत सिंह, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, जिला आयुर्वेद व यूनानी अधिकारी सरफ़राज आलम, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, श्री अलौकिक उपाध्याय,श्री नवीन गौतम आदि उपस्थित रहे।





