आगरा तहसील सदर में जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न निर्धारित समय सीमा के अंदर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।तहसील दिवस के दौरान कुल 178 शिकायतें हुई प्राप्त, 22 शिकायतों का मौके पर ही जिलाधिकारी द्वारा कराया गया निस्तारण।*आगरा.20.06.2026/आज तहसील सदर में जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी महोदय ने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के साथ-साथ सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से संपर्क करें तथा उनसे वार्ता कर शिकायत को निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण होने के बाद शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए, जिससे उनको भी निस्तारण स्थिति का पता चल सके और निस्तारण आख्या में सम्पूर्ण घटनाक्रम को अंकित करते हुए पोर्टल पर अपलोड की जाए। तहसील दिवस के दौरान कुल 178 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों में मुख्यतः विद्युत, पेंशन, राशन, भूमि विवाद, चकरोड निर्माण/अतिक्रमण, नाली निर्माण, अवैध अतिक्रमण आदि से सम्बन्धित थीं, जो कि 76 राजस्व विभाग, 32 पुलिस विभाग, 08 नगर निगम, 12 आगरा विकास प्राधिकरण, 12 विकासखंड, 08 शिक्षा विभाग, 04 पीडब्ल्यूडी, 04 जलकल/जल निगम, 06 टोरेंट पावर/ विद्युत, 02 सीएमओ, 04 राशन कार्ड तथा 10 अन्य से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुई। संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर श्री सचिन राजपूत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री मनीष कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी श्री आनंद कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी श्री विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।





