आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल ने नगर निगम के कुबेरपुर स्थित बायोरिमेडिएशन और बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और कचरा प्रबंधन की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।

आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल ने नगर निगम के कुबेरपुर स्थित बायोरिमेडिएशन और बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और कचरा प्रबंधन की पूरी व्यवस्था का जायजा..

आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल ने नगर निगम के कुबेरपुर स्थित बायोरिमेडिएशन और बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और कचरा प्रबंधन की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि कुबेरपुर साइट पर वर्ष 2019 से नवंबर 2024 तक करीब 20 लाख टन पुराने कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा चुका है। वर्तमान में यहां प्रतिदिन लगभग 1000 से 1200 टन कूड़ा पहुंच रहा है, जिसे अलग-अलग श्रेणियों में छांटकर कंपोस्ट, ब्रिक्स और अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।डीएम ने गोबर, कंपोस्ट, लेबोरेटरी, रबर और सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया। साथ ही पीपीपी मॉडल पर बन रहे वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि यह प्लांट दिसंबर 2026 तक तैयार होने की संभावना है।जिलाधिकारी ने पूरे परिसर में स्वच्छता, गुणवत्ता और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि आगरा को स्वच्छ और आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports