रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी ने शमसाबाद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का किया भव्य अनावरण, जनसभा को किया संबोधित आगरा में मा.रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर जनपद के मा.जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।तत्पश्चात मा.रक्षामंत्री जी कस्बा शमसाबाद पहुंचे जहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया।तत्पश्चात मा.रक्षामंत्री महोदय के जनसभा स्थल,मुख्य मंच पर पहुंचने पर पूर्व विधायक श्री राजेंद्र सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.मंजू भदौरिया जी तथा अन्य गणमान्य जन द्वारा स्मृति चिह्न, मोमेंटो,गदा आदि भेंट कर मा.रक्षा मंत्री महोदय का भव्य स्वागत किया गया।मा.रक्षामंत्री जी द्वारा जनसभा को भारत माता की जय के साथ संबोधित करते हुए कहा कि शमसाबाद में लंबे समय के अंतराल के बाद में आया हूं आप सबके स्वागत, स्नेह से अभिभूत हूं। उन्होंने अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर मंजू भदौरिया जी की भाषण कला की सराहना की तथा कहा कि “पहली बार सुनने के बाद मैं कह सकता हूं कि परमात्मा ने लगता है कि जन्म से ही उनके अंदर अपनी बात लोगों के सामने प्रस्तुत करने की क्षमता दी है”उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुझे हिंदुस्तान में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आमंत्रित किया जाता है, महाराणा प्रताप हिंदुस्तान में अद्वितीय संघर्ष के प्रतीक हैं ,जो किसी भी कीमत पर अपने मान सम्मान और मूल्यों के साथ समझौता नहीं कर सकते थे आप या कल्पना करिए कई बार समझौता करने की कोशिश की, महाराणा प्रताप चाहते तो अकबर के साथ समझौता कर लेते और अपने आलीशान महल में बहुत-बहुत आनंद से अपनी जिंदगी काट सकते थे, लेकिन महलों का बिस्तर छोड़कर पहाड़ों में पत्थरों पर सोना उन्होंने मंजूर किया, लेकिन उन्होंने भारत की मिट्टी की रक्षा के लिए,मिट्टी को दुश्मनों के खून से लाल कर दिया था, महाराणा प्रताप को जो सम्मान मिलना चाहिए वो नहीं मिला, हमारे देश की माताएं बहनें अपने बच्चों को आज भी महाराणा प्रताप की कहानी सुनाती हैं । महाराणा प्रताप जी के पूरे जीवन से शिक्षा मिलती है कि आजादी की कोई कीमत नहीं हुआ करती, देश और देश के लोगों के आत्म सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता।उसी सोच के साथ हमने पिछले 12 वर्षों में भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए कार्य किया है।विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बड़ी है, पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता था, भारत को जितनी गंभीरता दी जानी चाहिए, उतनी गंभीरता नहीं दी जाती थी, आज हमारा भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है उसे पूरा विश्व सुनता है। मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं 2014 के पहले आए दिन आतंकवाद की घटनाएं हुआ करती थी,कांग्रेस के नेता कहते थे कभी-कभी एक-दो इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि किस प्रकार की कार्यवाही की थी आप सबने देखा।पाकिस्तान की आतंकवादी घटनाओं से प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिंधु नदी समझौता को सस्पेंड कर दिया है हमारे देश का पानी पाकिस्तान नहीं जा सकता है, उन्होंने कहा कि अशांति, आतंकवाद फैलाने वालों को हमेशा के लिए शांत करना भी हम जानते हैं, 12 साल पहले कोई सोच नहीं सकता था कि भारत को कभी नक्सलवाद से मुक्ति मिलेगी वर्षों तक नक्सलवादियों का तांडव हिंदुस्तान ने देखा, बड़ी संख्या में हमारे सुरक्षा व पुलिस के जवानों पर हमले हुए,जवानों ने अपनी शहादत दी है,हम राजनीति करते हैं तो केवल सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते, हम लोग राजनीति करते हैं तो देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं, हम सभी जानते हैं हमारे महाराणा प्रताप ने तोड़ने का काम नहीं किया है, महाराणा प्रताप ने समाज को जोड़ने का काम किया है, कभी भी किसी से भेदभाव नहीं किया।इसीलिए महाराणा प्रताप के प्रति आज भी सम्मान,विश्वास है। जाति की राजनीति नहीं करते,इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करने वाले लोग है,कोई किसी भी जाति का होगा,चाहे कोई किसी धर्म का,आयुष्मान भारत कार्ड सभी को दिया है, उद्योग ,फैक्ट्री लगती है तो उसमें सभी को रोजगार मिलता है सरकार हर व्यक्ति का जीवन बेहतर कर रही है, गांव गांव तक जल की व्यवस्था की है, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी को घर मिले हैं, तुष्टिकरण की राजनीति का काम नहीं करते हैं, महाराणा प्रताप जी ने सबके सहयोग से संघर्ष किया उनकी शिक्षा,महाराणा प्रताप के आदर्शों पर सरकार चलने की कोशिश कर रही है , मोदी जी कामगारों का सम्मान करते हैं, जो आम जनता का सम्मान नहीं करते उन्हें जनता का समर्थन खोते हुए भी आपने देखा होगा, और आपको पता है राजनीति में कुछ समय के बाद अक्सर नेताओं को जनता पसंद करना बंद कर देती है लेकिन मोदी जी की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।इस दुनिया में सर्वाधिक सम्मान प्राप्त कोई नेता है तो हमारे और आपके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, 13 सालों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं, क्या कोई उंगली उठाकर कह सकता है,मोदी जी की चाहे गुजरात की सरकार रही हो,मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सरकार पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सका।मोदी जी को दुनिया के 32 देश का जो सर्वोच्च सम्मान मिला है। यह केवल मोदी जी का सम्मान नहीं है, बल्कि भारत की 140 करोड़ जनता का यह सम्मान है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त की,आपने देखा है हमने कहा था राम लला हम आएंगे, प्रभु श्री राम का मंदिर बना, हमने कहा था हमारी सरकार बनेगी तो धारा 370 समाप्त करेंगे जो घोषणापत्र में वादा किया पूरा किया है। आज घुसपैठिये भारत की सीमा के बाहर भाग रहे हैं, किसानों के लिए पहले की सरकारों से काफी बेहतरीन किसानों के लिए हमारी सरकार ने किया है, 2019 में पीएम किसान सम्मन निधि की शुरुआत की गई,तब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रहे थे,2019 का चुनाव जैसे ही पूरा हो जाएगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी, सीधे गन्ना किसानों के बैंक खाते में हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भुगतान किया है, पहले कभी इतनी राशि का किसानों को भुगतान नहीं हुआ है।2014 के पहले दुनिया के दूसरे देश का कोई भी व्यक्ति पैसा लगाने इन्वेस्ट को तैयार नहीं था लेकिन आज भारत में दुनिया के सभी इन्वेस्टर इन्वेस्ट कर रहे, दुनियां भारत के साथ व्यापार करना चाहती है।2014 के बाद से दुनिया के 38 देश के साथ व्यापार करने का समझौता भारत ने किया है दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में प्लांट लगा रही है,महिलाओं के लिए दवाई और पढ़ाई के साथ-साथ कमाई का जरिया बढ़ाया है।किसी भी राज्य के विकास की पहली शर्त होती है उसकी कानून व्यवस्था, योगी जी उसी रास्ते पर चल रहे हैं सब कुछ कानून व्यवस्था के ऊपर निर्भर करता है।प्रधानमंत्री जी ने देश की जरूरत को समझा है,जनता का सहयोग चाहिए, कोई भी भारत को आगे बढ़ने से रोक नहीं पाएगा, देश के हर कोने में हर जिले में कोई न कोई प्रोडक्ट बनाने की तरफ फोकस किया जा रहा है, देश के विशेष उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने को पहले किसी ने ध्यान ही नहीं दिया कि हमारे इन प्रॉडक्ट्स को विदेशों में भी पहुंचाया जाना चाहिए इसकी चिंता कभी किसी को नहीं हुई। आज इसकी चिंता कोई कर रहा है तो हमारी सरकार कर रही है।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल , मा. सांसद फतेहपुर सीकरी श्री राजकुमार चाहर, राज्यसभा सदस्य श्री नवीन जैन, मा. मंत्री उच्च शिक्षा श्री योगेंद्र उपाध्याय जी, मा.मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती बेबी रानी मौर्य, मा.मंत्री होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति, मा.विधायक विधायक श्री डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल, श्री छोटे लाल वर्मा, श्री भगवान सिंह कुशवाह, विधान परिषद सदस्य श्री विजय शिवहरे,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत पौनिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता सहित सभी जनपद के जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे
Editer in chief: Ram mahor





