आगरा मंडल में चलाया गया एक दिवसीय सघन टिकट चेकिंग अभियान अभियान के दौरान समूचे मंडल में पूरे दिन अनियमित यात्रियों में मचा रहा हड़कंप* आगरा मंडल द्वारा यात्रियों को बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा से रोकने तथा राजस्व संरक्षण के उद्देश्य से मंडल में दिनांक 05.06.2026 को विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता के मार्गदर्शन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री संजय गौतम एवं श्री संजीव कुमार जाटव तथा मंडल वाणिज्य निरीक्षक श्री आर के सिंह के नेतृत्व में मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों एवं ट्रेनों में एक दिवसीय व्यापक टिकट जांच अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान श्री विजय सिंह मीना सीटीआई आगरा, श्री नागेन्द्र तिवारी सीटीआई मथुरा जंक्शन, श्री संजय वर्मा सीटीआई आगरा किला, श्री बी एल चौधरी सीटीआई ईदगाह आगरा, श्री बलजीत सिंह एवं श्री गुलजार मोहम्मद STF प्रभारी सहित मंडल के समस्त डिपो प्रभारी तथा टिकट जांच स्टाफ की टीमों द्वारा स्टेशनों, ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में सघन जांच की गई। जांच के दौरान 1058 बिना टिकटयात्रियों से ₹-9,29,675 & 1460 अनियमित यात्रियों से ₹-8,09,570, तथा 181 यात्रियों से बिना बुक किए गए सामान एवं रेल परिसर में धूम्रपान/गंदगी करने के मामलों में कुल ₹-18,550 सहित *कुल 2699 यात्रियों/मामलों को पकड़ा गया, जिनसे रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत कुल ₹-17,57,795 (रुपये – सत्रह लाख सत्तावन हज़ार सात सौ पिच्चानवे) का कुल राजस्व अर्जित किया गया।*यह आगरा मंडल के एक दिवसीय इतिहास में सर्वाधिक राजस्व वसूली का एक नया कीर्तिमान है।मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री संजय गौतम द्वारा बताया गया कि बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार के सघन टिकट जांच अभियान चलाए जाएंगे।मंडल रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। आगरा मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं नियमबद्ध यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।





